​शशि कपूर के लिए वीडियो में अमिताभ का संदेश

Thursday, April 23, 2015 18:30 IST
By Santa Banta News Network
​महानायक अमिताभ बच्चन ने एक संदेश रिकॉर्ड किया है। यह संदेश अगले माह दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के दौरान दिखाए जाने वाले विशेष वीडियो के हिस्से के रूप में रिकॉर्ड किया है।​

​ अमिताभ कहते हैं कि जब उनसे शशि के साथ काम करने के उनके अनुभव को बयां करने के लिए कहा गया, तो उन्हें शब्द नहीं मिले। यह जोड़ी 'त्रिशूल', 'सिलसिला', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'कभी कभी' एवं 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।​

​​ अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर (77) को इस साल के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 1940 के दशक के बाद भारतीय सिनेमा के विकास एवं तरक्की में उनके योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है। उन्हें यह पुरस्कार अगले माह दिया जाएगा, लेकिन ऐसी खबर है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से शशि शायद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे।​

​​ अमिताभ ने अपने 'ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट' पर लिखा​, "शशि कपूर ने भारत सरकार की ओर से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता है। यह प्रशासन की ओर से फिल्मोद्योग के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है।​"​

उन्होंने लिखा​, "हम सभी इस निर्णय से गौरवान्वित हैं।​"​
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT