नेपाल को मलबे में देखना डरावना: अमिताभ

Monday, April 27, 2015 20:30 IST
By Santa Banta News Network
​महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'महान' (1983) के एक चर्चित गाने की शूटिंग नेपाल की राजधानी काठमांडू में की थी। उन्होंने शनिवार को वहां विनाशकारी जलजले में गई जानों और ऐतिहासिक इमारतों को पहुंचे नुकसान पर दुख जताया। अमिताभ (72) ने फिल्म के गीत 'प्यार में दिल पे' की शूटिंग काठमांडू में की थी। इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री जीनत अमान थीं।​

​ गाने में चकाचौंध और खूबसूरत नजर आने वाली वह जगह शनिवार को आए भूकंप के बाद मलबे में तब्दील हो गई है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.9 थी, जिसमें 1,800 से अधिक लोग मारे गए।​

​​ अमिताभ ने शनिवार देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा, "ऐसी आपदा के समय हमें उन लोगों के साथ हमदर्दी है, जो बेघर हुए या चल बसे। उन इमारतों को जमींदोज देखना सबसे दहला देने वाला मंजर है। उन इमारतों में से कुछ का ऐतिहासिक महत्व है।"​

​​ महानायक ने लिखा, "हमारी दुआएं नेपाल और उत्तरी बेल्ट के अन्य केंद्रों के लिए हैं, जिन्होंने भूकंप के प्रकोप को महसूस किया।"​

​​ वहीं, ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "हे भगवान। यह नेपाल का जलजला है। मैंने यहां जीनत अमान के साथ 'महान' के एक गीत की शूटिंग की थी। सबके कुशल होने की दुआ करता हूं।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT