​आजकल के गाने उतने अच्छे नहीं होते: अन्नु कपूर

Monday, April 27, 2015 22:30 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्म अभिनेता एवं रेडियो कार्यक्रम ​'​सुहाना सफ​र' के जाने माने प्रस्तोता अन्नु कपूर का कहना है कि आधुनिक दौर के गानों के बोल उतने अच्छे नहीं होते और कुछ गानों में तो तुकबंदी के अलावा कुछ भी नहीं होता।​

अन्नु ने आईएएनएस को बताया​, "आज के गानों में बोल का मूल्य नाममात्र का रह गया है। कुछ गानों में तो तुकबंदी के अलावा कुछ नहीं होता।​"

अन्नु ने समय के साथ मनोरंजन जगत में आए बदलावों के बारे में अपनी राय देते हुए कहा​, "यहां तो पल पल बदलाव होते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर बदलाव प्रगति की ओर होता है।​"

​आ​ज संगीत के कई पहलु सामने आ रहे हैं- इस दौर के गानों की धुनें बहुत लंबे समय तक श्रोता के दिमाग में नहीं रह पाती- यह बदलाव मैंने महसूस किया है।​"

अन्नु की फिल्म ​'​जय हो! डेमोक्रेसी​'​ शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ चुकी है। अन्नु के भाई रंजीत कपूर ने फिल्म की कहानी लिखी है और निर्देशन किया है। फिल्म में ओम पुरी, सतीश कौशिक, आदिल हुसैन और सीमा बिस्वास ने काम किया है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT