​रणबीर ने बयां किया ताऊ शशि कपूर का सफर

Tuesday, May 05, 2015 19:30 IST
By Santa Banta News Network
​राजधानी दिल्ली में आयोजित 62वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मशहूर अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।​

​ ​इस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर ने एक विशेष वीडियो के जरिए अपने अभिनेता ताऊजी का जीवन सफर बयां किया। विज्ञान भवन में रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में शशि कपूर (77) अस्वस्थ होने की वजह से शामिल नहीं हो सके। इस दौरान रणबीर ने इस कमी को भरने की कोशिश की और अपने ताऊजी का परिचय ​'​एक जुनून​'​ और ​'​आइकन​'​ के रूप में कराया।​

​​ शशि को जल्द ही मुंबई में अलंकृत किया जाएगा। शशि संग ​'​फकीरा​'​ व ​'​जुनून​'​ सहित अन्य फिल्मों में अभिनय कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने ध्यान दिलाया कि शशि ही भारतीय सिनेमा को सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले गए।​

​ शबाना ने कहा​, "वह पहले शख्स हैं, जिन्होंने सर्वप्रथम हॉलीवुड में काम शुरू किया। अब हमें यह महसूस कर खुशी होती है कि ​'​ओह ये लोग हॉलीवुड संस्कृति में अपना लिए गए हैं​', लेकिन वह (शशि) वहां पहले से हैं।​"​

​ शशि ​'​सत्यम शिवम सुंदरम​', 'त्रिशूल​'​, ​'​विजेता​'​, ​'​कभी कभी​'​, ​'​कलयुग​'​ सरीखी यादगार फिल्मों में उनकी अदकारी के लिए मशहूर हैं। वह 1990 के दशक के अंत से फिल्मों से दूर हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT