​सलमान एक बेहतरीन इंसान: सुभाष घई

Thursday, May 07, 2015 20:30 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्मकार सुभाष घई ने भी अन्य सिनेहस्तियों की तरह ही सलमान खान के साथ हमदर्दी जताई है। उन्होंने सलमान को ​'​बेहतरीन इंसान​'​ बताया।​

सलमान को बुधवार सुबह मुंबई की एक सत्र अदालत ने ​'​हिट एंड रन​'​ (2002) मामले में दोषी पाया और पांच साल की सजा सुनाई। घई ने कहा कि सलमान जमानत के लिए ऊपरी अदालतों में अर्जी लगा सकते हैं।​

घई ने एक बयान में कहा​, "हम सब सलमान खान को लेकर सुनाए गए अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन हम फिल्मोद्योग के सभी लोग जानते हैं कि सलमान एक बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने असाधारण समाज सेवा भी की है। वह अब जमानत और न्याय के लिए ऊपरी अदालतों में अर्जी लगा सकते हैं।​"

हिट एंड रन में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और चार अन्य लोग घायल हुए थे। इस मामले में उच्च न्यायालय ने सलमान को दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT