​जान पर खेलने के लिए तैयार हो गए ​सलमान के प्रशंसक​, आत्महत्या की कोशिश

Saturday, May 09, 2015 12:31 IST
By Santa Banta News Network
​शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने बेहद अजीबो गरीब स्थिति थी। कहीं गरीब बेघर लोग सड़कों पर उतर कर सलमान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और कहीं सलमान के प्रशंसक अपनी जान देने पर ही उतारू थे। सलमान खान के एक प्रशंसक ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय परिसर में ​ही ​जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।​

​ जान देने की कोशिश करने वाले प्रशंसक की पहचान जी. कुंडू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।​

​ कुंडू ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट और सलमान के पैर छूते हुए अपनी एक तस्वीर छोड़ा है। यह घटना बंबई उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति ए.एम. थिपसे द्वारा सलमान की सजा स्थगित करने के कुछ ही मिनट पहले हुई।​

​ सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और बंबई उच्च न्यायालय के बाहर सलमान के हजारों प्रशंसक इकट्ठे थे, जहां न्यायमूर्ति ए.एम थिपसे, दो दिन पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे द्वारा सलमान को सुनाई गई पांच साल की सजा के खिलाफ दायर जमानत की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।​

​ प्रशंसकों की भारी भीड़, हस्तियों और मीडिया के कारण दोनों जगहों पर कड़ी सुरक्षा है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT