​सलमान की सजा ​स्थगित होने से बॉलीवुड ने ​भी ली ​चैन की सांस

Saturday, May 09, 2015 14:30 IST
By Santa Banta News Network
​वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय ने सलमान खान को निचली अदालत द्वारा दी गई पांच साल कारावास की सजा स्थगित कर दी। उच्च न्यायालय के इस फैसले से न सिर्फ सलमान के परिवार ने राहत की सांस ली है, बल्कि बॉलीवुड हस्तियां जैसे सतीश कौशिक और मीका सिंह के लिए भी यह राहत भरी खबर है।​

​ ​​​​ लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद के साजिद सामजी ने आईएएनएस से कहा, "यह केवल खान परिवार के लिए ही बड़ी राहत नहीं है। यह पूरे फिल्म उद्योग के लिए बड़ी राहत है। वह (सलमान) लाखों में एक हैं और अगर मैं दूसरे शब्दों में कहूं तो जो कुछ भी उन्होंने किया (अच्छे काम) है उसका उन्हें फायदा मिल रहा है।"​

​ उन्होंने कहा, "हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे और मैं उनके लिए खुश हूं। आज हम जो कुछ भी हैं उन्हीं की बदौलत हैं। उन्होंने कई सारे नए लोगों को मौका दिया है।"​

​ सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने ट्वीट किया, "किसी व्यक्ति की नेकियों पर भगवान भी गौर करते हैं.. अच्छे काम कभी व्यर्थ नहीं जाते। आप सभी का प्रार्थनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया।"​

​ सलमान खान की फिल्म 'किक' में 'जुम्मे की रात' गाना गाने वाले मीका सिंह इस फैसला से बहुत खुश हैं।​

​ ​​ उन्होंने ट्वीट किया, "सलमान खान को मेरी शुभकामनाएं और मुझे 200 प्रतिशत यकीन है कि भगवान भी उन लोगों की सहायता करता है जो दूसरों की सहायता करते हैं। प्रार्थनाएं करना जारी रखें। अगर दुआ दिल से हो तो जरूर पूरी होती है.. सलमान खान के सभी प्रशंसकों को उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं।"​

​ फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक ने ट्वीट किया, "सलमान खान और उनके परिवार के लिए खुश हूं। सभी प्रार्थनाएं स्वीकार कर ली गईं.. जय महासर मां।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT