​2016​ तक शादी कर लेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ?

Monday, May 11, 2015 11:30 IST
By Santa Banta News Network
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें समय-समय पर सुनने को मिलती ही रहती है। हालाँकि कुछ ही दिनों पहले चर्चा तो यह भी थी कि दोनों ने लंदन में सगाई भी कर ली है। वहीं एक बार फिर से दोनों की शादी की खबरें फिर से सुनने में आ रही हैं।

​ ​ ​एक बार फिर से दोनों की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड का चर्चित लव-बर्ड 2016 में शादी कर लेगा। वहीं वह खबरें जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों इसी साल शादी कर लेंगे वे महज अफवाह बताई जा रही हैं। दोनों इस साल नही बल्कि अगले साल शादी करेंगे।

​ ​दोनों फिलहाल अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त है। दोनों की शादी की अगले साल की योजना बन गई है। वहीं अगर खबरों में सच्चाई की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि हालिया एक इवेंट में रणबीर कपूर ने 2016 में कभी भी शादी होने का इशारा दिया था। कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि शादी की शहनाई 2016 में कभी भी बज सकती है।

​ ​हालाँकि ऐसा होगा या नहीं ये तो 2016 में ही पता चलेगा। लेकिन अब कुछ हद तक इस बात का आभास होना शुरू हो गया है कि रणबीर और कैट एक दूसरे से ही शादी करेंगे।​
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT