रैपर बनने का कोई इरादा नहीं: वरुण धवन

Friday, May 22, 2015 12:30 IST
By Santa Banta News Network
​बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म एबीसीडी2' में रैप गाया है। लेकिन उनका कहना है कि उनका पूर्णकालिक रैपर बनने का कोई इरादा नहीं है।​

वरुण मंगलवार को यहां अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए एक रेडियो स्टेशन में आए थे, जहां उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी पूर्णकालिक रैपर बनेंगे? जवाब में वरुण ने कहा, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि रैप गाना अभिव्यक्ति का एक तरीका है।​
​ मैंने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के दौरान सचिन-जिगर के साथ काम किया था। एबीसीडी2' में डी सोल्जर्ज ने रैप बहुत खूबसूरती से लिखा है।'वरुण ने नृत्य आधारित इस 3डी फिल्म में रैप जोड़ने का कारण बताते हुए कहा, मैं पंजाबी हूं और इस फिल्म हर चीज, हर संस्कृति और हर धर्म के लिए है। इसमें गुजरातियों, महाराष्ट्री और अन्य सभी संस्कृतियों के लिए कुछ न कुछ है।''​
​ वरुण ने कहा, इसमें पंजाबियों के लिए भी कुछ न कुछ है, लेकिन मुझे पता था कि उत्तर के लोगों को रैप पसंद आएगा, इसलिए हमने इसमें रैप जोड़ा। एबीसीड2' 2013 की हिट फिल्म 'एबीसीडी- एनीबॉडी कैन डांस'का अगला भाग है। इसमें नृत्य निर्देशक, निर्देशक प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना लॉरेन गॉटलिब भी हैं। वे एबीसीडी- एनीबॉडी कैन डांस' में भी थे। फिल्म 19 जून को प्रदर्शित हो रही है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT