​​दर्शकों की मांग पर बेहतर हुई फिल्म की ​कहानियां: प्रियंका

Thursday, June 04, 2015 08:30 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बॉलीवुड में अब केवल मसाला फिल्में नहीं बनतीं, बल्कि यथार्थवादी फिल्में भी बनाई जा रही हैं। वहीं, हिंदी फिल्मों की नायिकाएं अब पर्दे की शोपीस मात्र नहीं रह गईं, बल्कि सशक्त भूमिकाएं निभा रही हैं। प्रियंका ने कहा कि यह बदलाव मांग एवं पूर्ति के नियम के परिणामस्वरूप है।​
​​
​​ प्रियंका ने आईएएनएस को बताया, "मेरा मानना है कि जहां मांग होती है, वहां पूर्ति होती है। हमारे दर्शक अब वैश्विक सिनेमा से परिचित हो चुके हैं। अब हम कुंए के मेंढक नहीं रहे। मांग ने दर्शकों की पसंद को बदला है, अब वे बेहतर विषयवस्तु की मांग करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वे शिक्षित हैं और विभिन्न विषयों वाली फिल्मों की समझ रखते हैं।"​
​​
​​ प्रियंका ने अपनी आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, "इसलिए अब विषयवस्तु आधारित फिल्में बन रही हैं। फिल्म जगत एक आईना है, जो यह दर्शाता है कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं।"​
​​
​​ हालिया प्रदर्शित 'पीकू' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी महिला प्रधान फिल्मों की कामयाबी इस बात का सबूत है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT