​मूवी रिव्यू: 'दिल धड़कने दो' मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा!

Saturday, June 06, 2015 16:37 IST
By Santa Banta News Network
​कास्ट: अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह, राहुल बोस, फरहान अख्तर​​

​ ​ निर्देशक: जोया अख्तर​

​ रेटिंग: ***​​

​ ​ जोया अख्तर एक बार अपने उसी अंदाज में सिल्वर स्क्रीन पर हाजिर हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनकी फिल्मों में अलग अलग देशों की शानदार लोकेशंस फिल्म का सबसे मुख्य हिस्सा है। इस बार कहानी एक ऐसे पंजाबी मेहरा परिवार की है जो वैसे तो काफी संपन्न है, यह संपन्नता उनकी ख़ुशी का कारण कम और उनके बनावटी और दिखावटी लाइफ स्टाइल का कारण ज्यादा है। दिल्ली का यह संपन्न परिवार आपसी प्रेम और समझ के मामले में एक मध्यमवर्गीय परिवार से काफी हद तक समानता रखता है। फिल्म परिवार के आपसी संबंधों पर प्रहार करती है।​

​ इस परिवार में कमल मेहरा (अनिल कपूर)​, उनकी पत्नी नीलम कपूर (शेफाली शाह)​, उनकी बेटी आयशा कपूर (प्रियंका चोपड़ा)​ और बेटा कबीर मेहरा (रणवीर सिंह)​ हैं। मेहरा परिवार जो फाइंनेशियल परेशानियों से ​जूझने के बावजूद 2 हफ़्तों के लिए क्रूज़ पर जाने की योजना ​बनाता है। ​इसके बाद की कहानी क्रूज़ पर चलती है जो दिल्ली से यूरोपियन देशों तक घूमती है।

​ ​रणवीर सिंह ने फिल्म में माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस दी है। ​रणवीर ने एक बेटे और भाई के रूप में शानदार अभिनय किया है। वहीं प्रियंका भी आयशा मेहरा के किरदार में फिल्म के लिए बेहतरीन चुनाव थी वह फिल्म से बेहद अच्छे से जुड़ गई हैं। अनिल कपूर और शेफाली शाह ने भी फ्रस्टेटिड और प्यार करने वाले माता-पिता की अच्छी भूमिका अदा की है। इसके अलावा फरहान अख्तर हमेशा ही अपने किरदार को बेहद सहजता से निभा जाते हैं उन्होंने इस बार भी ऐसा ही कुछ किया है। कुल मिलाकर फिल्म की कास्ट ने अच्छा अभिनय किया है।

​ ​ फिल्म ​में दिखाई गई शानदार लोकेशंस से भरपूर एक हलकी-फुलकी मनोरंजक फिल्म है।
नेटफ्लिक्स की 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' - का धमाकेदार रिव्यू!

जब क्रिकेट की बात आती है, तो दुनिया में बहुत कम प्रतिद्वंद्विताएं भारत बनाम पाकिस्तान की तीव्रता से मेल खा सकती

Tuesday, February 25, 2025
'बैडऐस रवि कुमार' रिव्यू: एंटरटेनमेंट की ऑवर डोज़ कहानी है हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म!

हिमेश रेशमिया के बदमाश रवि कुमार ने शुरू से ही एक डिस्क्लेमर के साथ अपनी बात रखी है - "तर्क वैकल्पिक है।" यह कथन

Friday, February 07, 2025
'देवा' रिव्यू: शाहिद कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर कहानी ने रिलीज़ होते ही उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा!

"मुंबई किसी के बाप का नहीं, पुलिस का है" जैसे दमदार संवाद के साथ, शाहिद कपूर का किरदार, देवा अम्ब्रे, पूरी फिल्म में खुद को

Friday, January 31, 2025
'इमरजेंसी' रिव्यू: पुरानी भारतीय राजनीतिक की उथल-पुथल का एक नया नाटकीय वर्जन!

राजनीतिक ड्रामा इमरजेंसी दर्शकों को भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद दौर में वापस ले जाती है - 1975 में लगाया गया

Friday, January 17, 2025
'आज़ाद' रिव्यू: राशा थडानी और अमन देवगन की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब?

गोविंद खुद को आज़ाद की ओर आकर्षित पाता है, जो विद्रोही नेता विक्रम सिंह का एक राजसी घोड़ा है। विक्रम की दुखद मौत के

Friday, January 17, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT