​​दलबीर कौर के किरदार के ​लिए सबसे सही चुनाव हैं ऐश्वर्य​ राय​: ​उमंग

Monday, June 08, 2015 19:30 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्म निर्देशक ​​उमंग कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'सरबजीत' में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्य राय के साथ करार किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि ऐश्वर्य उस भूमिका के लिए उपयुक्त चुनाव हैं।​

​​ ​ ​​उमंग पाकिस्तान की जेल में लंबे समय तक मौत की सजा काटने वाले भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की जीवनी पर यह फिल्म बना रहे हैं।​ ऐश्वर्य फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका में दिखाई देंगी।​

​​ ​ ​​उमंग ने आईएएनएस को बताया कि जब उन्होंने ऐश्वर्य को फिल्म की कहानी सुनाई और उनके किरदार के बारे में बताया, तो पहले तो वह भावुक हो गईं फिर तुरंत फिल्म के लिए हां कह दिया।​

​​ ​ ​​उमंग ने कहा, "वह एक बेहतरीन कलाकार हैं और इस किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं।"​

​​ ​ इससे पहले ऐश्वर्य 'प्रोवोक्ड' और 'गुजारिश' जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं कर चुकी हैं।​ फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि ऐश्वर्य इस सशक्त किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।​

​​ ​ ​​उन्होंने कहा, "उन्होंने (ऐश्वर्य) अपनी सभी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है और हमें विश्वास है कि इस किरदार के साथ भी वह न्याय करेंगी।"​

​​ ​ उन्हें यकीन है कि यह फिल्म दुनियाभर में अपने दर्शकों पर खासकर युवाओं पर प्रभाव डालेगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT