एआईबी वीडियो में इरफान खान का खास अंदाज

Wednesday, August 05, 2015 11:30 IST
By Santa Banta News Network
लोकप्रिय भारतीय अभिनेता इरफान खान को उनके खास अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी ग्रुप एआईबी के एक नए वीडियो में अपना अलग रंग पेश किया।

उन्होंने इसमें रैपर यो यो हनी सिंह के `पार्टी ऑल नाइट` पर पार्टी नंबर पेश किया। इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के सभी पार्टी नंबरों पर निशाना साधा है।

इरफान ने कई फिल्मों जैसे `मक़बूल`, `पान सिंह तोमर`, `हासिल` और `हैदर` जैसी फिल्मों में सराहनीय प्रदर्शन किया है। वहीं उन्हें सात मिनट की इस वीडियो में पहली बार आइटम नंबर करते देखा जाएगा।

इसके साथ इरफान ने ट्वीटर पेज पर चुटकी ली, "वीडियो में लास्ट लाइन को छोड़कर कुछ भी गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। यह सोमवार की सुबह को मसालेदार बनाने के लिए है।"

यह वीडियो रविवार को एआईबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई है, वीडियो एक गाने के साथ शुरू होती है, जिसे उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर पहले कभी नहीं किया।

वीडियो में इरफान यह समझाते हुए नजर आएंगे कि वह पार्टी सांग्स क्यों नहीं करते। वह सभी टिपिकल पार्टी सांग्स, गर्ल्स, अल्कोहल, एक जैसे डांस स्टेप्स के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। 48 वर्षीय अभिनेता अगली फिल्म `जज़्बा` और `इन्फर्नो` जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvcjNuaHR0VU1ockk=
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT