गंभीरता बनाए रखना 'जज्बा' का मुख्य लक्ष्य : ऐश्वर्य

Sunday, September 13, 2015 13:30 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री ऐश्वर्य रॉय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'जज्बा' में गंभीरता को बनाए रखने के लिए फिल्म में नृत्य को शामिल नहीं किया गया है।

फिल्म 'जज्बा' के गीत 'बंदेया' में ऐश्वर्य को दर्शाया गया है, पर इसमें उन्होंने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन नहीं किया है।

फिल्म के संगीत के बारे में संवाददाताओं से बातचीत में ऐश्वर्य ने बताया कि 'हम फिल्म की कहानी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। मैं, संजय (गुप्ता) और अहमद खान इसमें नृत्य नहीं जोडऩा चाहते थे। 'इस फिल्म में ऐश्वर्य आपराधिक मामलों की वकील का किरदार निभा रही हैं।

ऐश्वर्य ने ये बातें एक समारोह में कही, जिसमें अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे। उन्होंने ऐश्वर्य को बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक बताया।

संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म 'जज्बा' 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT