अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर ने निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है।
उत्साहित अनुष्का ने फिल्म के लिए अपने प्रशंसकों से 'गुड लव विश' करने की गुजारिश की है।
अभिनेत्री ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ''आज लंदन में 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग शुरू की। अपने रोल के लिए उत्साहित हूं। मुझे अपना प्यार और बधाई दें।''
फॉक्स स्टार इंडिया और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
करण ने अनुष्का और रणबीर के साथ आखिरी बार फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में काम किया था। फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल दीवाली के अवसर पर प्रदर्शित हो सकती है।

Sunday, September 13, 2015 17:30 IST