मलाला के मुरीद हुए अर्जुन

Friday, October 02, 2015 18:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाने के आदी हैं, लेकिन जब न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को देखा तो उनके पास गए और उनसे तस्वीर खिंचावाने के लिए कहा।

अर्जुन ने मंगलवार को अपने ट्विटर पृष्ठ पर लिखा, "पहली बार और सिर्फ एक बार मैंने किसी से तस्वीर के लिए पूछा। वह बेहतर भविष्य के लिए मानवता की आशा देती हैं।"

मलाला और अर्जुन ने पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में वैश्विक नागरिक समारोह में आमने-सामने आए, जहां उन्होंने एक साथ तस्वीर खिंचवाई, इसमें दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

अर्जुन वैश्विक नागरिक समारोह में वैश्विक लक्ष्यों के अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन और भारत के राजदूत के रूप वहां थे। जबकि युसुफजई 18 साल की पाकिस्तानी हैं। मलाला पर जब तहरीक-ए-तालिबान के बंदूकधारियों ने हमला किया था, उस दौरान वह 14 साल की थी। इसके लिए उन्हें 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

अर्जुन कपूर जल्द ही आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'की एण्ड का' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में करीना अर्जुन की पत्नी का किरदार निभाएंगी।

खबर है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को भी देखा जाएगा लेकिन वह मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब बड़े पर्दे पर अर्जुन कपूर और करीना कपूर दोनों साथ नजर आएंगे।

फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT