बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्मों में नजर आते रहते हैं। मगर इस बार वो एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। यह फिल्म फिल्ममेकर प्रियदर्शन और रोहित शेट्टी संयुक्त तौर पर बनाएंगे।
पिछले महीने ही खबर आई थी कि प्रियदर्शन ने कहा है कि वो जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ मिलकर एक फिल्म बनाएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म ही होगी। मगर बाकी जानकारी देने से इन्कार कर दिया था। अब सुनने में आया है कि अक्षय कुमार इसमें लीड रोल करेंगे।
खबरी ने बताया 'प्रियदर्शन अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट को फाइनल टच देने में लगे हुए हैं। उन्होंने इसके लिए अक्षय कुमार को साइन किया है। पहले भी इन दोनों की जोड़ी ने हिट फिल्में दी है। दोनों ने साथ में 'हेरा फेरी (2000), भूल भुलैया (2007) भी की थी। ऐसे तो दोनों साथ में आठ फिल्में कर चुके हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। इसमें रोहित शेट्टी भी साथ होंगे।'
प्रियदर्शन ने कहा 'स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। बाकी की कास्ट को लेकर बातचीत जारी है। यह एक म्यूजिकल कॉमेडी होगी। दो साल के बाद हिन्दी फिल्म जगत में ये फिल्म से मेरी वापसी होगी।'
अक्षय इन दिनों जैसलमेर में शूटिंग कर रहे हैं। मगर उनके करीबी ने इस खबर की पुष्टि की है।

Friday, November 06, 2015 17:30 IST