'जय गंगाजल' मेरे विरोध का तरीका : प्रकाश झा

Sunday, November 29, 2015 12:30 IST
By Santa Banta News Network
फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'जय गंगाजल' देश के मौजूदा हालात के खिलाफ उनके विरोध का एक तरीका है। प्रकाश झा से 'अवॉर्ड वापसी' अभियान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह उनके (अन्य कलाकारों के) विरोध का एक तरीका है, लेकिन मैं कभी पुरस्कार वापस नहीं करूंगा। मेरे पास 10 राष्ट्रीय पुरस्कार हैं, लेकिन फिल्मकारों के 'अवॉर्ड वापसी' अभियान के दौरान आपने मेरी आवाज भी सुनी क्या?"

देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर उत्पन्न खतरे के खिलाफ दिबाकर बनर्जी और आनंद पटवर्धन सहित कई सारे फिल्म निर्माताओं ने पुरस्कार और सम्मान सरकार को लौटा दिए हैं।

प्रकाश झा को 'सत्याग्रह', 'आरक्षण' और 'गंगाजल' जैसी राजनीतिक और सामाजिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपना विरोध फिल्मों के जरिए करेंगे।

उन्होंने कहा, "मेरा विरोध करने का तरीका अलग है। मैंने 'जय गंगाजल' बनाई है। यह चार मार्च को प्रदर्शित होगी।"

फिल्म 'जय गंगाजल' में प्रियंका चोपड़ा एक महिला पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। फिल्म 2003 में बनी 'गंगाजल' का सीक्वल है।

फिल्म में समाज और पुलिस के बीच संबंधों का चित्रण किया गया है। इसमें प्रकाश झा भी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT