शास्त्रीय नृत्य के प्रचार की जरूरत है : परनिया

Wednesday, February 10, 2016 21:30 IST
By Santa Banta News Network
शास्त्रीय नृत्य में निपुण फैशन स्टाइलिस्ट और अभिनेत्री परनिया कुरैशी का कहना है कि आज के युवा शास्त्रीय नृत्य से परिचित नहीं हैं, इसीलिए सही तरीके से इसके प्रचार की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि शास्त्रीय नृत्य विलुप्त होता जा रहा है, क्या वह इससे निराश है, इस पर परनिया ने बताया, "यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि किसी और देश के पास इस तरह की विरासत नहीं है जो हमारे पास है।"

उन्होंने कहा, "इस ओर लोगों का ध्यान खींचा जाना चाहिए क्योंकि हमारी विरासत समृद्ध है।" उन्होंने कहा, "युवाओं के लिए इससे परिचित होना जरूरी है। शास्त्रीय नृत्य को पीछे नहीं किया जाना चाहिए। यह बहुत प्रेरणादायक और खूबसूरत है। यह दिल तक पहुंचने का दिलचस्प तरीका है।"

कुचिपुड़ी नृत्यांगना परनिया कुरैशी 12 फरवरी को दिल्ली में नृत्य गायन के माध्यम से अपने नृत्य कौशल की प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में मुजफ्फर अली की 'जांनिसार' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया, "मैं कथक और कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दूंगी। यह प्रस्तुति 45 से 50 मिनट की होगी।"
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT