बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आर.बाल्की की अगली फिल्म 'की एंड का' में एक घरेलू पति की भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन अर्जुन कपूर का कहना है कि असल जीवन में वो बिलकुल ऐसे नहीं हैं।
फिल्म में अर्जुन अभिनेत्री करीना कपूर के पति के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का किरदार आईआईटी ग्रेजुएट है। जबकि करीना एक करियर उन्मुख महिला की भूमिका में दिखेंगी। अर्जुन ने अपने किरदार के बारे में बताया कि मेरा किरदार बड़ा होकर पिता की तरह नहीं, बल्कि मां की तरह बनना चाहता है। लेकिन, वह काम करने वाले लोगों का सम्मान करता है। वह आलसी नहीं है, वह आईआईटी से शिक्षित है, लेकिन उसका रास्ता स्पष्ट है।
अर्जुन ने कहा कि फिल्म 'की एंड का' में यह तथ्य देखना कि पति घर पर है और पत्नी काम कर रही है, इससे अधिक महत्वपूर्ण इसमें शादी की अवधारणा समझना है। फिल्म 'की एंड का' में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

Saturday, February 13, 2016 16:30 IST