होमी की अगली फिल्म में नजर आएंगी कंगना

Thursday, March 10, 2016 18:30 IST
By Santa Banta News Network
कंगना रनोट फिलहाल फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह दूसरे विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कंगना के साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

सुनने मेें आया है कि होमी अदजानिया के अगले प्रोजेक्ट में कंगना रनोट नजर आ सकती हैं। होमी के पिछले दो प्रोजेक्ट 'फैनी' (2015), 'कॉकटेल (2013), में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।

सूत्र ने बताया 'होमी फिलहाल कंगना से इस प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि यह फिल्म वो ही डायरेक्ट करेंगे। दोनों स्क्रिप्ट नरेशन के लिए मिल चुके हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये दोनों होमी के ही पेंडिंग प्रोजेक्ट 'राबता' को लेकर बात कर रहे थे। इसमें आलिया भट्ट के नजर आने की उम्मीद थी। हो सकता है कि यह प्रोजेक्ट कोई और हो।'

जानकारी के मुताबिक 'रंगून' पूरी करने के बाद कंगना फिल्ममेकर हंसल मेहता की फिल्म शुरू करेंगी। यह सिमरन पर बेस्ड स्टोरी है। भारतीय मूल की इस नर्स को बीते साल यूएस में गिरफ्तार किया गया था। उस पर बैंक रॉबरी का आरोप था। बाद में उसे बॉम्बशैल बैंडिट की तौर पर पेश किया गया।

कंगना के करीबी ने बताया 'कंगना की डेट्स डायरी बिल्कुल पैक है। अगले छह महीने उनके पास समय नहीं है। मगर उन्होंने होमी के प्रोजेक्ट में रुचि तो दिखाई है। वो होमी से मिली भी हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो दोनों ही इस साल के अंत तक या साल 2017 की शुरूआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।'
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT