किस से मिलती है फरहान को शक्ति?

Friday, March 11, 2016 15:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के अभिनेता, गायक और फिल्मकार फरहान अख्तर का कहना है कि उन्हें अपने परिवार की सभी महिलाओं से काफी शक्ति मिलती है। फरहान अपनी एनजीओ मर्द (मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन) के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के मुद्दे को उठाने और इनमें महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए समर्पित रहे हैं।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक गीत भी जारी किया है। उनकी जिदंगी में सबसे महत्वपूर्ण महिला कौन है। इस सवाल पर फरहान ने आईएएनएस को फोन के जरिए बताया, कई हैं। मेरे परिवार की सभी महिलाएं मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और प्रेरणास्त्रोत भी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए फरहान ने संगीत नवाचारों, प्रकाशन और प्रतिभा विकास कंपनी फारआउट मीडिया के साथ संगीत निर्देशक कल्याण बरूआ की सहभागिता में एक खास गीत वी आर ऑल ऑन द गुडसाइड जारी किया।

यह गीत उनकी छोटी बेटी अकीरा द्वारा बनाई गई पेंटिंग से प्रेरित है। फरहान का कहना है, मैं जो भी करता हूं उनके लिए उनसे काफी ताकत मिलती है। फरहान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म रॉक ऑन 2 की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर और पूरब कोहली भी हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT