VMate ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार की MyGov पहल के साथ मिलाया हाथ

Tuesday, April 28, 2020 09:37 IST
By Santa Banta News Network
ट्रेंडिंग शॉर्ट वीडियो ऍप VMate, जिसे हाल ही में दुनिया में सबसे ज़्यादा डाउनलोड की जाने वाली सोशल मीडिया ऍप्स में से एक घोषित किया गया है, ने भारत सरकार के नागरिकों से जुड़ने के लिए पेश मंच MyGov के साथ हाथ मिलाया है। VMate ने कोविड-19 उर्फ कोरोनावायरस महामारी के खतरे से निपटने में केन्द्र के प्रयासों की सहायता करने के लिए यह कदम उठाया है। MyGovIndia नाम की आधिकारिक प्रोफाइल को इस नए वायरस के प्रकोप से जुड़ी आधिकारिक सूचनाएं और इसके प्रभाव को रोकने के लिए सभी मोर्चों पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए VMate पर लॉन्च किया गया है।

इस प्रोफाइल के माध्यम से VMate यूज़र्स अब कोविड -19 के मद्देनजर की गई विभिन्न घोषणाओं व निर्णयों और उसके कारण लगाए गए लॉकडाउन के बारे में सरकार से रियल-टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रोफाइल पर लाइव भाषणों और घोषणाओं को स्ट्रीम करने की भी सुविधा है। 26 अप्रैल, 2020 को रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 64 वें संस्करण को VMate पर MyGovIndia प्रोफाइल के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया गया।

प्रोफाइल पर पोस्ट किया गया पहला वीडियो अरोग्य सेतु के बारे में जानकारी देता है। भारत सरकार द्वारा कॉविड -19 के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को भारत की जनता से जोड़ने के लिए इस मोबाइल एप्लिकेशन को विकसित किया गया है। वीडियो बताता है कि सभी आसानी से घर पर मास्क बना सकते हैं और आरोग्य सेतु ऍप पर इससे जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा ऍप में वायरस के प्रकोप से जुड़े जोखिमों, बेहतरीन आदतों और अन्य सलाहों के बारे में जानकारी दी गई है।

2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के कुछ समय बाद ही भारत सरकार द्वारा नागरिकों से जुड़ने के लिए MyGov प्लेटफार्म शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए शासन और विकास संबंधी गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है जिससे शासन से जुड़े मामलों में नागरिकों के विचार जानने को मिल सकें।

MyGovIndia प्रोफाइल लॉन्च के बारे में बताते हुए VMate की एसोसिएट डायरेक्टर निशा पोखरियाल ने कहा, `हमारा लगातार यह प्रयास रहा है कि हमारे यूज़र्स को सत्यापित और उचित जानकारी मिले। अब MyGov के साथ जुड़कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश के दूर-दराज़ के हिस्सों में VMate यूज़र्स को आसानी से आधिकारिक घोषणाओं और सूचनाओं की जानकारी मिले।`

MyGovIndia प्रोफाइल के लॉन्च से पहले VMate ने 'मिथ बस्टर 'नाम से एक प्रोफ़ाइल लॉन्च किया था जिसमें डब्ल्यूएचओ के मिली जानकारी को इंटरैक्टिव और एनिमेटेड तरीके से बताया जाता है। इसके अलावा, VMate यूज़र्स ने अपने वीडियो के ज़रिए यह भी दिखाया कि कैसे ग्रामीण भारत लॉकडाउन की स्थिति का सामना कर रहा है। जहां कुछ वीडियो में सरकारी कर्मचारियों को दूर-दराज़ के गांवों में साइकिल पर लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणाएं करते दिखाया गया वहीं कुछ वीडियो में दिखाया गया VMate यूज़र्स फंसे हुए या वंचित लोगों के बीच भोजन बांट रहे हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT