बॉलीवुड के मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर निडर हो कर अपने विचारों को प्रकट करने के लिए जाने जाते हैं | जावेद हर सामाजिक मामले पर धर्मनिरपेक्षता के बारे में उनके विचारो तथा मानवीय मूल्य के लिए उन्हें 2020 के प्रतिष्ठत 'रिचर्ड डाकिंस' अवार्ड से समानित किया गया|
जावेद अख्तर पहले भारतीय है जिन्हें ये अवार्ड मिला है | यह पुरस्कार विज्ञान, शोध, शिक्षा, या मनोरंजन से जुड़े धर्म निरपेक्ष प्रतिष्ठत व्यक्ति को विश्व परसिद अंग्रेज़ी विकासवादी जीव विज्ञानी 'रिचर्ड डाकिंस' के नाम पर दिया जाता है | अवार्ड मिलने पर जावेद अख्तर ने कहा की उन्हें ये अवार्ड लेकर बहुत ख़ुशी हुई है, उन्हें इस बात का नहीं पता था की जो वो ट्विटर पर लिखते है, वो इतनी दूर तक जाता है जावेद अख्तर की पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने भी इस अवार्ड के मिलने पर ख़ुशी जताई |
उन्होंने कहा की 'रिचर्ड डाकिंस' अवार्ड जावेद के लिए प्रेरणास्त्रोत है, इससे जावेद की आवाज़ ओर बुलंद होगी| शबाना ने कहा की ये अवार्ड धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए जावेद के किये प्रायसो का प्रमाणपत्र है | बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने ट्विटर पर जावेद अख्तर को इस पुरस्कार के लिए बधाई दी |

Monday, June 08, 2020 16:17 IST