बॉलीवुड पर संजय निरुपम का आरोप, कहा 'पिछले 6 महीने में सुशांत से छीन ली गई थी 6 फिल्में'

Wednesday, June 17, 2020 13:21 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई सदमे में हैं। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया। ऐसी क्या वजह थी कि उन्होंने अपना जीवन खत्म कर लिया है। अब इस मामले को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है कि सुशांत सिंह राजपूत को उनकी फिल्मों से क्यों बाहर निकाल दिया गया था।

संजय निरुपम ने सोशल मीडिया पर पूछा कि, "छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 7 फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। उनको सफल अभिनेता माना जाना लगा था| फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग स्तर पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि।'' हालांकि, संजय ने उन 7 फिल्मों के नाम का खुलासा नहीं किया और न ही बताया कि फिल्में किस प्रोडक्शन हाउस के अंडर में बन रही थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार 15 जून को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया गया। कोविड 19 प्रोटोकॉल की वजह से सुशांत की अंतिम यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सके। सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय और वरुण शर्मा जैसे सितारे शामिल हुए थे।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT