
Saturday, June 20, 2020 14:48 IST
भारत के लोगों द्वारा चीन के सामान का बहिष्कार करने की आवाज़ उठ रही है| इस बात को सुनकर चीन की हालत बहुत ख़राब हो गयी है| चीन को मालूम है कि अगर बॉलीवुड ने उसका बहिष्कार कर दिया तो उसको काफी नुकसान झेलना पड़ेगा|
इसके बाद चीन सांस्कृतिक आदान - प्रदान पर रोक न लगाने की गुहार लगाने लगा है| भारत और चीन का सीमा पर तनाव लगातार बढता जा रहा है | कई बॉलीवुड फिल्मे चीन में रिलीज़ होती रही है और अच्छा कारोबार करती आ रही है| वही दोनों देशो में बढते तनाव को देखकर लग रहा है की चीन में हिंदी फिल्मों की रिलीज़ को रोका जा सकता है|
गोल्बल टाइम्स चीन की प्रमुख वेबसाइट है इसके अनुसार बॉलीवुड की 10 फिल्मों से चीन में 494.9 मिलियन डोलर कमाए है| इनमे आमिर खान की फिल्म दंगल ने 11.3 बिलियन युआन की कमाई की है| यह बॉलीवुड के इतहास में सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म है| आमिर खान को चीन में बहुत पसंद किया जाता है|
वही अगर चीन की बात की जाये तो वहां पर सिनेमाघर खुलते ही ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30 ' को रिलीज़ किये जाने का उनका प्रोग्राम है| चीन में दोबारा से सिनेमाघरो के खुलने के बाद'सुपर 30' चीन में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म होगी लेकिन भारत और चीन के तनाव के चलते अगर बॉलीवुड ने चीन का बहिष्कार कर दिया तो उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पद सकता है|