बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने म्यूज़िक इंडस्ट्री पर उठाये तीखे सवाल!

Saturday, June 20, 2020 17:22 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने हिंदी सिनेमा को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी की छुपी हुई सच्चाई सामने आ जाती है। इन्ही खबरों के बीच बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई अनेक हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर करते हुए कहा है कि बॉलीवुड की ही तरह म्यूजिक इंडस्ट्री भी कलाकारों पर दबाव बनाकर उन्हें परेशान करती है।

सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर करते हुए कहा कि , '' क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है, एक एक्टर मरा है, कल आप किसी सिंगर के बारे में भी सुन सकते हैं, या किसी कम्पोजर के बारे में सुन सकते हैं या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते हैं क्योंकि ये जो माहौल है म्यूजिक इंडस्ट्री का हमारे देश में, दुर्भाग्य से वह बॉलीवुड से भी बड़े माफिया है। आगे उन्होंने कहा कि, प्रोड्यूसर काम करना चाहता है, डायरेक्टर काम करना चाहता है, म्यूजिक कम्पोजर काम करना चाहता है, पर म्यूजिक कंपनी बोलेगी ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है। देखिये वीडियो -

View this post on Instagram

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on



सोनू ने बात खत्म करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि क्रिएटिविटी दो लोगों के हाथ में नहीं होनी चाहिए। पहले म्यूजिक कितना अच्छा होता था, राजकपूर का अलग होता था, ओपी नय्यर का अलग होता था और शंकर जय किशन का अलग, सभी का अंदाज अलग होता था। परन्तु वर्तमान में म्यूजिक इंडस्ट्री सिकुड़ती जा रही है , उन्होंने म्यूजिक कंपनीज को एक रिक्वेट करते हुए कहा कि कलाकार आत्महत्या ना कर ले तो, आप लोग थोड़ी दयालुता दिखाइए।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT