राजकुमार राव बोले, इन इमारतों से भी ऊँचे सपने हैं मेरे!

Monday, July 06, 2020 17:34 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड सितारे कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन का अच्छे से पालन कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटीन किया हुआ है। घर में क्वारंटीन रहने के दौरान ये सितारे क्या करते हैं इस बात की भी जानकारी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को देते रहते हैं और अपने मज़ेदार पोस्ट्स के द्वारा उनको एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर ऊँची इमारतों को दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर करके फैंस को अपने सपनों के बारे में बताया है।

राजकुमार राव ने अपने घर की बालकनी में खड़े होकर ऊँची इमारतों को दिखाते हुए फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ''इन ऊँची इमारतों से ऊँचे सपने देखें हैं मैंने। आपके, मेरे, हम सबके सपनों को सलाम''। उनकी तस्वीर को देखर राजकुमार के फैंस कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रक्रियाएं दे रहे हैं। देखिये पोस्ट -



राजकुमार आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'मेड इन चाइना' में मॉनी रॉय के साथ नजर आए थे । आने वाले समय में वह हार्दिक मेहता निर्देशित फिल्म 'रूही अफ़ज़ाना', अनुराग बसु निर्देशित मल्टी-स्टारर ड्रामा फिल्म 'लूडो' और हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'झलक' में अपने अभिनय से लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले है हैं। अभिनेता के फैंस उनकी सभी फिल्मों के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT