माफिया रिव्यू: रहस्य,रोमांच और क्राइम से भरपूर है ZEE5 की माफिया

Tuesday, July 14, 2020 11:45 IST
By Santa Banta News Network
कास्ट: नामित दास, अनिंदिता बोस, तन्मय धणानिया, ईशा एम साहा, आदित्य बक्शी, मधुरिमा रॉय

निर्देशक: बिरसा दासगुप्ता

प्लेटफ़ॉर्म: ZEE5

रेटिंग: ****

ZEE5 की नई थ्रिलर सीरीज़ 'माफिया' का नाम सुन कर ही लगता है जैसे कोई अंडरवर्ल्ड फिल्म की कहानी है परन्तु ऐसा नहीं है| यह एक लोकप्रिय खेल है जो अक्सर पार्टियों में खेला जाता है| इसमें रहस्य, छल, मर्डर और वो सब कुछ है जो आपकी आँखें स्क्रीन पर टिका कर रखने में कामयाब है| अगर आपको इस खेल में ज़िंदा रहना है तो आपको सही समय पर असली क़ातिल को पहचानना होगी और अगर जरा सा भी समय बर्बाद हुआ, तो उस क़ातिल के अगले शिकार आप होंगें| सीरिज़ माफिया में भरपूर सस्पेंस है जो आपको बार - बार सोचने पर मजबूर करता है कि असली कातिल कौन है |

इस सीरिज़ में 6 पुराने दोस्त हैं जो कॉलेज ख़त्म होने के 5 साल बाद एक पार्टी प्लान करते हैं| उनमें से एक दोस्त की बहुत जल्द शादी होने वाली है और इसी ख़ुशी के मौके पर सभी दोस्त सालों बाद एक दूसरे से मिलते हैं | सभी दोस्त इकट्ठा होने के लिए मधुपुर के जंगलों के बीच बने एक आलीशान बंगले को चुनते हैं जहाँ अपने कॉलेज के दिनों में वह अक्सर आ जाया करते थे |


परन्तु उन सभी दोस्तों के बीच प्यार बहुत कम हो गया है, वह दोस्त कभी एक दिन भी एक दूसरे से अलग नहीं रह पाते थे, परन्तु इतने सालों बाद मिल कर भी जैसे वह खुश नहीं हैं| धीरे धीरे सबके बीच बहस, गाली-गलौज और लड़ाई शुरू होती हैं| उनकी इस दुश्मनी को देखकर लगता है कि ऐसा क्या था इस बंगले में जो उनकी दोस्तों में इतनी ज्यादा कड़वाहट आ गई? फिर शुरू होता है एक खूनी खेल और ये पार्टी इनकी ज़िन्दगी की सबसे भयानक पार्टी बन कर सामने आती है| इसके बाद कुछ ऐसा होता है जो in दोस्तों ने अपने सबसे भयानक सपनों में भी नहीं सोचा होगा |

बिरसा दासगुप्ता निर्देशित इस वेब सीरिज़ में नामित दास, तन्मय धनानिया, ईशा एम साहा, आनिंदिता बोस, और मधुरिमा रॉय ने अपने किरदारों को बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया है| उनके द्वारा किये गए अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की है, सीरिज़ का हर किरदार अपने आप में एक राज़ छिपाए हुए है जिससे लोगों की जिज्ञासा बनी रहती है |


ज़बरदस्त स्क्रीनप्ले की वजह से सभी कलाकार अपने किरदारों में एकदम सटीक नजर आये हैं। सीरीज़ का बैकग्राउंड म्यूज़िक इतना धमाकेदार है कि हर सीन में सस्पेंस और रोमांच बना रहता है और दर्शक इसके साथ जुड़े रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं|

कुल मिलाकर कहा जाए तो माफिया के पास इतना रोमांच और रहस्य है कि यह आपको अंत तक सोचने के लिए मजबूर कर देगी कि आखिर "वास्तविक माफिया कौन है" और इस बात को जानने के लिए आपको सस्पेंस-थ्रिलर्स से भरपूर इस वेब सीरीज़ को देखना होगा।
नेटफ्लिक्स की 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' - का धमाकेदार रिव्यू!

जब क्रिकेट की बात आती है, तो दुनिया में बहुत कम प्रतिद्वंद्विताएं भारत बनाम पाकिस्तान की तीव्रता से मेल खा सकती

Tuesday, February 25, 2025
'बैडऐस रवि कुमार' रिव्यू: एंटरटेनमेंट की ऑवर डोज़ कहानी है हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म!

हिमेश रेशमिया के बदमाश रवि कुमार ने शुरू से ही एक डिस्क्लेमर के साथ अपनी बात रखी है - "तर्क वैकल्पिक है।" यह कथन

Friday, February 07, 2025
'देवा' रिव्यू: शाहिद कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर कहानी ने रिलीज़ होते ही उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा!

"मुंबई किसी के बाप का नहीं, पुलिस का है" जैसे दमदार संवाद के साथ, शाहिद कपूर का किरदार, देवा अम्ब्रे, पूरी फिल्म में खुद को

Friday, January 31, 2025
'इमरजेंसी' रिव्यू: पुरानी भारतीय राजनीतिक की उथल-पुथल का एक नया नाटकीय वर्जन!

राजनीतिक ड्रामा इमरजेंसी दर्शकों को भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद दौर में वापस ले जाती है - 1975 में लगाया गया

Friday, January 17, 2025
'आज़ाद' रिव्यू: राशा थडानी और अमन देवगन की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब?

गोविंद खुद को आज़ाद की ओर आकर्षित पाता है, जो विद्रोही नेता विक्रम सिंह का एक राजसी घोड़ा है। विक्रम की दुखद मौत के

Friday, January 17, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT