'साकी - साकी' को हुआ एक साल, नोरा फतेही ने इस तरह कहा फैन्स को थैंक यू!

Friday, July 17, 2020 17:13 IST
By Santa Banta News Network
एक्ट्रेस नोरा फतेही भले ही फिल्मों में लीड हीरोइन बनकर ना आई हों लेकिन उनके आइटम सॉन्ग हर फिल्म में सुपरहिट हुए हैं। बॉलीवुड में आने से पहले नोरा एक डांसर और मॉडल के तौर पर काम किया करती थीं। वह अपने जबरदस्त बेली डांस की वजह से जानी जाती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने आइटम सॉन्ग 'ओ साकी साकी' की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो पिछले साल रिलीज़ हुआ था। गाने में उनके डांस मूव्स को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

'ओ साकी साकी' गाने में नोरा के बेली डांस को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था| इस आइटम सॉन्ग की रिलीज का1 साल पूरा होने पर नोरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ''1 साल का जश्न, साकी साकी ने मुझे पहली बार हुक करने का पूर्वाभ्यास कराया था''| उनका यह बेली डांस फिर से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| देखिये -



नोरा फतेही आखिरी बार बड़े पर्दे पर निखिल अडवाणी निर्देशित फिल्म 'बाटला हाउस ' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थी | उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वे हमें अभिषेक दुधैय्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'भुज दी प्राइड ऑफ़ इंडिया' में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से लोगों को दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं | इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शारदा केलकर और एमी विर्क जैसे कलाकार भी नज़र आएँगे | उनकी इस फिल्म का फैन्स बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT