बचपन के दिनों में भी फैशन सेंस फॉलो करता था बॉलीवुड का यह मशहूर अभिनेता

Wednesday, August 05, 2020 12:31 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर खुद की तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर करते हैं जो कुछ ही समय में वायरल हो जाती हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनको ड्रेसिंग सेंस फॉलो करते देखा जा सकता है| उनकी यह प्यारी सी तस्वीर लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रणवीर सफेद टी-शर्ट और जींस को बेल्ट के साथ स्पोर्ट किए हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर हर कोई कह रहा है कि वह बचपन के दिनों से ही स्टाइलिश थे| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, '' स्टाइल में रहने का ''। अभिनेता की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये -

View this post on Instagram

Style mein rehne ka 🎵 🎶

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on



रणवीर सिंह आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नज़र आने वाले हैं, यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऊपर आधारित है।

इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT