टीवी सीरियल "ये रिश्ते हैं प्यार के" के मशहूर एक्टर समीर शर्मा अपने मुंबई में स्थित घर में हाल ही में मृत पाए गए| उनका शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका हुआ मिला| प्राथमिक जाँच से यह कहा जा रहा है कि उन्होंने खुदखुशी की है, हालाँकि उनके घर से अभी तक कोई (स्युसाइड/ सुसाइड) नोट बरामद नहीं हुआ है|
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसी को उनकी मौत की भनक तक नहीं हुई और घर से दुर्गन्ध आने पर आस-पास के लोगों को शक हुआ और इस बात की पुष्टि करने के लिए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया| समीर के शव की हालत देख कर यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि करीब 2-3 दिन पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी|
इस मामले में मलाड पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया, और उनके शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया| एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक ऐसी बुरी खबरे सुन कर लोगों में एक उदासी सी छाने लगी है, यह साल अब तक देश के लिए काफी बुरा साबित हुआ है पर अब हालात सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है|

Thursday, August 06, 2020 17:19 IST