बॉलीवुड में इस तरीके से मिला था जैकलीन फर्नांडिज़ को चांस

Tuesday, August 11, 2020 17:35 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज अपना 35 वा जन्मदिन मना रही हैं| वह हिंदी सिनेमा में में करीब 10 सालों से अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं| 11 अगस्त 1985 में जैकलीन का जन्म बहरीन (श्रीलंका) में हुआ था| इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले यह हॉट अदाकारा क्या करती थी|

श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन के फैन्स की जितनी लंबी लिस्ट भारत में है उससे कहीं ज्यादा श्रीलंका में है| साल 2006 में अभिनेत्री मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं| फिल्मों में आने से पहले जैकलीन मॉडलिंग किया करती थी, वह कई रैंप शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं| आज जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स और बॉलीवुड स्टार्स उनको सोशल मीडिया के जरिये बधाई और शुभकामनाएँ दे रहे हैं|

जैकलीन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मास कम्यूनिकेशन से अपना ग्रेजुएशन किया, यहाँ से पढ़ाई खत्म होने के बाद वह श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर का काम करती थी| वह बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में आने के बारे में सोचती थी, रिपोर्टर की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था|

जैकलीन फर्नांडीज २००९ में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आई थीं| यहां आने के बाद उन्होंने निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया था और वह इसके लिए सेलेक्ट भी हो गई थी इसके द्वारा उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख भी अहम किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आए थे|

जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म 'हाउसफुल' और 'मर्डर 2' से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हांसिल कर ली थी| इसके बाद उन्होंने 'हाउसफुल 2', 'हाउसफुल 3', 'किक', 'जुड़वा 2' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था| इसके अलावा जैकलीन कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं, बादशाह के साथ उन्हें 'गेंदा फूल' गाने और सलमान खान के साथ 'तेरे बिना' गाने में उनके जबरदस्त अभिनय ने काफी सुर्खियाँ प्राप्त की थी|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT