बी-टाउन सेलेब्स ने इस अनोखे अंदाज़ में किया श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद

Thursday, August 13, 2020 17:37 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी के जन्मदिन को बी-टाउन सेलेब्स के साथ उनके फैंस भी मना रहे हैं| श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने एक प्यारी तस्वीर हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर लोगों के साथ साझा की है| इस मोनोक्रोम फोटो में, माँ-बेटी की जोड़ी मुस्कुराती हुई नज़र आ रही है, इस तस्वीर को देखकर बॉलीवुड सेलेब्स प्यार भरे अंदाज़ में अभिनेत्री को याद करते हुए जन्मदिन विश कर रहे हैं|

फिल्म इंडस्ट्री की लेडी अमिताभ कहलाने वालीं अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं, उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था| एक के बाद एक बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस श्रीदेवी कमाई के मामले में भी पीछे नहीं थीं। अगर आपको याद हो कि 1985 से 1992 तक अभिनेत्री बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेसेस से अधिक फीस लेती थीं|

हाल ही में बी-टाउन सेलेब्स जैसे कार्तिक आर्यन, ज़ोया अख्तर, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्ज़ा, पत्रलेखा, संजय कपूर, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी को याद करते हुए जान्हवी कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं| अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को सोशल मीडिया यूज़र्स काफी पसंद कर रहे हैं| देखिये -

View this post on Instagram

I love you mumma

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on



सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सोमवार को श्रीदेवी की याद में (13 अगस्त व 14 अगस्त) से उनकी 6 फिल्मों एक बार फिर से लोगों के सामने प्रस्तुत करेगा| अगर जान्हवी कपूर की बात करें तो वह कल रिलीज़ हुई गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के बाद कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' का भी हिस्सा हैं। इसमें वह अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएगीं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT