भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| संगीतकार ने अमेरिका के न्यूजर्सी में अपनी अंतिम सांस ली| हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां देने वाले इस महान गायक के निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है| इस समय सभी इस महान गायक को सोशल मीडिया के ज़रिये श्रद्धांजलि दे रहे हैं|
मीडिया खबरों की मानें तो इस समय पंडित जसराज के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की बात चल रही है| संगीतकार के निधन पर म्यूज़िक इंडस्ट्री सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना शोक व्यक्त किया है| अगर आपको पता हो उन्होंने छोटी उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था |
पंडित जसराज ने देश और दुनियाभर में अपने लाजवाब संगीत से लोगों को दीवाना बनाया है| उनके चले जाने से संगीत जगत को बड़ी हानि पहुंची है और इसकी भरपाई कर पाना बहुत ही मुश्किल है| अगर पुरस्कार की बात करें तो उन्हें संगीत नाटक अकादमी, पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभुषण जैसे अवॉर्ड से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है| भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|

Tuesday, August 18, 2020 15:58 IST