सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सूनाते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय आत्महत्या की जाँच करने के आदेश सीबीआई को दे दिये हैं| कोर्ट के इस आदेश को लोगों द्वारा बिहार पुलिस की एक जीत के रूप में देखा जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रिया पर जुबानी वार करते हुए पत्रकारों से बात करते समय कहा कि, "मैं बहुत खुश हूं, ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। आगे उन्होंने बताया कि रिया चक्रवर्ती की इतनी हैंसियत नहीं है कि वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाए।"
अगर आपको याद हो सुशांत केस के सिलसिले में बिहार पुलिस ने कुछ समय पहले अपने ऑफिसर मुंबई भेजे थे| जहाँ पर उनको मुंबई पुलिस के द्वारा क्वारंटीन कर दिया गया था| आज सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद बिहार डीजीपी ने लोगों से धीरज के साथ इस केस के फ़ैसले का इंतज़ार करने को कहा है|
कुछ समय पहले बिहार सरकार ने पटना एफआईआर को सीबीआई को सौंप दिया था, हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपने के केंद्र के फैसले का विरोध किया था और कहा था कि पटना केस को मुंबई पुलिस को स्थानांतरित किया जाना चाहिए| जिसके अधिकार क्षेत्र में यह घटना हुई थी, मुंबई पुलिस ने अभी तक इस मामले की एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और एक अचानक मृत्यु रिपोर्ट के तहत अपनी पूछताछ जारी रखी है।
अगर आपको याद हो 25 जुलाई को, राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस को चक्रवर्ती, उसके परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी| जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया था, इस शिकायत के आधार पर, पटना पुलिस ने चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था|
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में छत से लटके पाया गया था | तब से मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी परन्तु सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फ़ैसला सुनाते हुए इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है| अभिनेता के फैन्स इस खबर के बाद काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

Wednesday, August 19, 2020 17:55 IST