क्या दिवाली तक नहीं खुलेंगे सिनेमाहॉल? जानिए क्या है कारण

Thursday, August 20, 2020 18:02 IST
By Santa Banta News Network
भारत में 1 अगस्त से अनलॉक-3 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल सोशल डिस्टनसिंग के साथ खोले जा सकते हैं| हाल ही में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अगस्त महीने में सिनेमा हॉल खोलने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा है| आपको जानकारी के लिए बता दें, सूचना मंत्रालय की सिनेमा हॉल मालिकों से काफी समय से वार्तालाप चल रही है| पिछले 4 महीने से सिनेमा हॉल बन्द पड़े हैं, इससे सिनेमा हाल मालिकों को खासा नुकसान झेलना पड़ा है| अगर भारत में कोरोना के बढ़ते हुए केस को देखकर सोचा जाए तो दिवाली तक सिनेमाघरों के खुलने की कोई सम्भावना नही है|

अनलॉक 1 और 2 में कई तरह की गतिविधियों को नियमों के साथ खोला गया है, जैसे बाजार, रेस्टॉरेन्ट और कुछ मॉल आदि| ऐसे में सिनेमा हॉल मालिक ने सरकार के सामने अपनी मांग रखी है कि कुछ शर्तों और नियमों के साथ हाल में खुलने की इजाज़त दी जाए| कोरोना महामारी की वजह से थियेटर बंद होने के कारण अब सभी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं।

कुछ समय पहले हॉटस्टार ने एक दो नहीं बल्कि 7 बड़ी हिंदी फ़िल्मों को सीधे अपने प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ करने की घोषणा की थी। इसमें अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया' और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी बम' शामिल थी। अब लोगों के दिमाग में यह सवाल होगा कि आखिर हॉटस्टार के साथ डील कितने में हुई होगी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक्ष्मी बम को 125 करोड़ में हॉटस्टार ने खरीदा है। वहीं अगर अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया' की बात करें तो हॉटस्टार के साथ उनकी बेहतरीन डील हुई है। खबरों की माने तो हॉटस्टार ने इस फिल्म को 112 करोड़ में खरीदा है| आपको बता दें कि ओटीटी पर रिलीज़ की शुरूआत शूजित सरकार की फ़िल्म गुलाबो-सिताबो से शुरू हुई।

इसके बाद विद्या बालन स्टारर फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई और करण जौहर निर्देशित फ़िल्म 'गुंजन सक्सेना' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स ने अनुष्का शर्मा के बैनर के तले बनी फ़िल्म 'बुलबुल' को भी रिलीज़ किया था।

ऐसे में खबर आ रही की वरुण धवन और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'कुली नंबर 1' को भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है| सिनेमा हॉल मालिक 50 फीसदी दर्शकों के साथ थियेटर शुरू करने के पक्ष में है| हालांकि मंत्रालय का मानना है कि शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोला जाए और नियमों का सख्ती से पालन हो|

हाल ही में सिनेमा हॉल मालिकों के साथ चर्चा के प्रपोजल को सूचना मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को भेज दिया है अब इसका आखिरी फैसला गृह मंत्रालय को लेना है| खबरों के मुताबिक सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोलने का प्रपोज़ल गृह मंत्रालय को भेजा गया है| हालांकि भारत में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखकर पता लगाया जा सकता है कि सिनेमाघरों को खुलने में काफी समय लग सकता है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT