बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने जांच काफी तेज कर दी है| हाल ही में अभिनेता के कुक के साथ टीम ने कई घंटे पूछताछ की है और उनके बयान दर्ज किए हैं| अब खबर ये आ रही है की आने वाले समय में सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर और एक्सपर्ट की टीम से भी सीबीआई के अफसर पूछताछ कर सकते हैं| मीडिया खबरों की मानें तो सीबीआई को शक है कि या तो अभिनेता का पोस्टमॉर्टम अच्छे से नही किया गया है या फिर उसकी रिपोर्ट के साथ छेड़-छाड़ की गई है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीआई टीम बहुत जल्द, मुंबई पुलिस से भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर कुछ सवाल-जवाब पूछ सकती है| इस खबर के सामने आते ही लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मुंबई पुलिस से सीबीआई पूछेगी कि उन्होंने दूसरे डॉक्टर से क्यों नहीं संपर्क किया था| इसके अलावा मुंबई पुलिस से भी टीम पूछताछ कर सकती है| इस बीच सीबीआई उस दिन सुशांत के घर में मौजूद लोगों से भी सवाल-जवाब कर सकती हैं|
कुछ समय पहले सीबीआई के सामने मुंबई पुलिस ने कहा था कि दो दिन की जांच से ही इस नतीजे पर पहुंच गए कि यह खुदकुशी का केस है| उन्होंने कहा था कि सारे सबूत खुदकुशी की तरफ इशारा कर रहे थे तो इसी वजह से हमने केस भी दर्ज नहीं किया था| लोगों द्वारा शुरू से ही आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस ने कभी इस केस को शक के दायरे से नही देखा गया है|

Saturday, August 22, 2020 16:02 IST