रणवीर सिंह बने कार्टून, इन्स्टाग्राम पर फैन्स से पूछा 'क्या बोल रेली पब्लिक'

Tuesday, August 25, 2020 15:14 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह कोरोना महामारी के इस समय में घर पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपना खाली समय बिता रहे हैं। यह लव बर्ड्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक पोस्ट के जरिये लोगों का मनोरंजन करता नज़र आता है| हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर खुद की विचित्र तस्वीर को लोगों के साथ शेयर किया है, अभिनेता ने इस तस्वीर पर अपने फैन्स से प्रतिक्रियाएं मांगी हैं|

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक फनी चित्र में रणवीर सिंह ग्रे जैकेट और उस पर लक्जरी ब्रांड लोगो के साथ पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर का मुख्य आकर्षण उनके बड़े-बड़े जूते हैं, जिन्होंने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया। रणवीर इसमें कैज़ुअल अंदाज में पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "क्या बोल रेली पब्लिक"| उनकी इस मजेदार तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैन्स अच्छी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -



अगर आपको याद हो कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने अपना म्यूजिक लेबल 'IncInk' भी लॉन्च किया था| हाल ही में उन्होंने एक नया ट्रैक 'श्वापों' लोगों के सामने प्रस्तुत किया था, इसको उनके दोस्त रैपर स्लोवेचेटा और बंगाली लोक गायिका दीपानिता आचार्य ने अपनी आवाज़ दी थी|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राजभसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकारों के साथ नज़र आने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT