कुछ समय पहले ही सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस से अपने घर पर आ गए हैं, अभिनेता अक्सर खुद की और अपने प्रियजनों की तस्वीरें और वीडियो को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं| बता दें, सलमान खान एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को मौका दिया है जैसे डेज़ी शाह, स्नेहा उल्लाल, ज़रीन खान और भूमिका चावला आदि| इन सभी ने सलमान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फ़िल्मी सफर शुरू होते ही इनका करियर खत्म हो गया| तो आयें जानते हैं कि सलमान खान ने कितनी अभिनेत्रियों का करियर लॉन्च करते ही समाप्त कर दिया|
1. डेज़ी शाह - बड़े पर्दे पर साल 2014 में रिलीज़ सलमान खान स्टारर फिल्म 'जय हो' से डेजी शाह ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था| वह एक बार फिर सलमान के साथ 'रेस 3' में भी नजर आई थी| इसके बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में कुछ खास काम नही मिला और उनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया|
2. स्नेहा उल्लाल - साल 2005 में आई फिल्म 'लकी' में सलमान के साथ स्नेहा उलाल ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था| इसके बाद वह लोगों का दिल जितने में कामयाब नही हो पाई| इसलिए लोगों का मानना है कि सलमान उनके लिए भी पनोती साबित हुए हैं|
3. ज़रीन खान - 2010 में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ की गई फिल्म 'वीर' जरीन खान की पहली बॉलीवुड फिल्म थी, इसमें उन्होंने एक राजकुमारी का किरदार निभाया था| परन्तु इसके बाद उनको हिंदी फिल्मों में कम ही देखा गया था| लोगों का मानना है कि उनका फ़िल्मी सफर भी सलमान ने ही खत्म किया है|
4. भूमिका चावला - साल 2003 में आई सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान के साथ भूमिका चावला ने बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू किया था| इस अभिनेत्री का फ़िल्मी सफर भी इसके बाद आगे नही बढ़ पाया और यह भी मशहूर होने से पहले ही फ्लॉप हो गई| सभी बातों को ध्यान में रखकर सोचा जाए तो इनके फ़िल्मी करियर की पनौती भी सलमान खान ही हैं|
इन सभी के अलावा फिल्म 'सनम बेवफ़ा' की अभिनेत्री चांदनी, 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री, 'लव' से रेवथी और फिल्म 'बागी' में नगमा जैसी अभिनेत्रियों के करियर खत्म होने की वजह सलमान को माना जा रहा है| लोगों का कहना है कि सलमान ही उनके फ़िल्मी सफर की पनोती साबित हुए हैं|

Thursday, August 27, 2020 17:57 IST