इस वजह से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के प्यार के किस्से इतने मशहूर हैं

Saturday, August 29, 2020 17:14 IST
By Santa Banta News Network
आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक बार सलमान खान के सामने स्टेज पर उभरते हुए सितारे विक्की कौशल ने कटरीना को मजाक में प्रपोज़ किया था| उस समय सलमान ये सब देखकर हैरान रह गए थे और उन्होंने यह सुनकर अपनी बहन अर्पिता के कंधे पर सर रख लिया था| परन्तु वर्तमान समय में जिस तरह की खबरें फैल रही अगर वो सच निकली तो सल्लू मियां का तो फिर एक से दिल टूट जाएगा| जी हाँ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के न्यू लव बर्ड्स कटरीना और विक्की कौशल की जिनके प्यार के चर्चे आज-कल हर किसी की जुबान पर हैं|

कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल की प्रेम कहानी अभी तक सार्वजनिक नही हो पाई है| खबरों की मानें तो इन दोनों के बीच लम्बे वक्त से काफी कुछ चल रहा है जिसको यह अभी लोगों के सामने नही लाना चाहते हैं| कुछ समय पहले विक्की के भाई सनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि भाई की गर्लफ्रेंड उनका क्रश रह चुकी हैं| उनकी यह बात सुनकर सभी का शक सीधा विक्की-कैट की जोड़ी पर गया था|

विक्की के भाई का यह बयान सुनकर लोग सोचने लगे थे कि लगता है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, कौशल बन्धुओं की बहुत पहले से पहली पसंद रही है| बात करें विक्की कौशल की तो उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के द्वारा बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है| वर्तमान में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और कैटरीना कैफ भी उनके काम करने के अंदाज़ से काफी प्रभावित हैं| इस लव बर्ड्स की विडियो व तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| लोगों को इन दोनों का साथ रहना काफी पसंद है और इनके फैन्स चाहते हैं कि इन दोनों को अब एक हो जाना चाहिये|

एक बार 'काफी विद करण' पर कैट ने कहा था कि वह विक्की के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों की जोड़ी साथ में अच्छी लगेगी और लोगों को पसंद भी आएगी। जब विक्की आये थे तो उन्हें करण जौहर ने बताया था और यह बात सुनकर विक्की बेहोश होने की एक्टिंग करने लगे थे|

बता दें कि इससे पहले विक्की डांसर और मॉडल हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे, परन्तु इन दोनों का रिश्ता लम्बा नही चल पाया और बहुत जल्द इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद हरलीन ने कई सारे पोस्ट कर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT