अब कंगना के इस ट्वीट ने मचाया बवाल कहा "किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र"

Saturday, September 05, 2020 17:59 IST
By Santa Banta News Network
कंगना रानौत जो की ज़्यादातर समय किसी न किसी विवाद का हिस्सा बनी ही रहती हैं बीते कुछ दिनों से कुछ ज़्यादा चर्चा में चल रही है | कंगना ने परसों एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने ऐसा लिखा था की उन्हें मुंबई को पकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है | इसके बाद से ही बॉलीवुड सितारों और भी कई हस्तियों ने कंगना की निंदा करते हुए उन्हें मुंबई न आने की सलाह दे डाली थी |

इसके जवाब में कंगना ने भी ट्वीट कर लिखा था की 'में मुंबई टाइम बता के आउंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले"| कंगना सुशांत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में होने वाले वंशवाद और पक्षपात के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं | कंगना के कई बयानों पर विवाद भी खड़े हो गए हैं और उन्ही बयानों की लिस्ट में अब एक और बयाना शामिल हो गया है |

कल शाम कंगना ने एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कंगना को मुंबई न आने की धमकी देने वाले लोगों को जवाब देते हुए लिखा "किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?"| देखिये -



इसके अलावा कंगना ने और भी ट्वीट किये जिनमे उन्होंने उन पर मराठा न होने का हवाला देते हुए महाराष्ट्र का अपमान करने के आरोप लगाने वालों को भी जवाब दिया | साथ ही कंगना ने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' का ज़िक्र करते हुए खुद को मराठा भी बताया, देखिये ट्वीट -



इस मामले ने टूल तब पकड़ा तब शिवसेना लीडर संजय राउत ने कंगना को धमकी देते हुए मुंबई न आने के लिए कहा था जिसके बाद कंगना ने जवाब में मुंबई की तुलना पकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी थी | इसके बाद कई बॉलीवुड सितारों ने भी खुल कर कंगना के बयान के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी थी | इसी के जवाब में जनगण ने भी ट्वीट कर कहा था की वे मुंबई आते ही टाइम बताएंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले"|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT