बृहनमुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) द्वारा मुंबई में कंगना रनौत के घर पर किए गए विध्वंस पर चर्चा करने के लिए रिपब्लिक टीवी के संपादक ने अपने चैनल पर एक पैनल चर्चा की थी। जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था, इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई स्टार्स को आड़े-हाथों लिया था| उस समय उन्होंने अर्जुन कपूर के बारे में बोलते हुए कहा कि अर्जुन कपूर छोटे-मोटे अभिनेता हैं और इस वजह से में उनको नहीं जानता हूँ|
प्राइम-टाइम डिबेट के दौरान टीवी होस्ट ने कई सेलेब्स की एक सूची का उल्लेख किया था, जिन्होंने बीएमसी के निंदनीय कार्य पर बिलकुल भी अपनी प्रतिक्रिया नही दी| बहस के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, शाहरुख़ खान, अजय देवगन और अर्जुन कपूर जैसे अन्य बी-टाउन सेलेब्स के नाम लिए थे। इन सभी ने कंगना के घर तोड़े जाने पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नही दी थी, जिस वजह से इनको टीवी होस्ट के जुबानी तीरों का शिकार होना पड़ा था|
अगर बात करें अर्जुन कपूर कि तो 2017 में बीएमसी ने जुहू में अर्जुन कपूर की छत को ध्वस्त कर दिया था। खबरों के अनुसार उस समय बीएमसी ने अनुमति के बिना छत पर अतिक्रमण करने वाले अभिनेता को नोटिस जारी किया गया था। इसी बात पर रिपब्लिक टीवी के संपादक ने अर्जुन कपूर को छोटा-मोटा अभिनेता बताया था|

Friday, September 11, 2020 17:35 IST