स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11 की सफलता के बाद, ज़ी5 की फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: अक्षरधाम' की घोषणा!

Saturday, September 26, 2020 11:11 IST
By Santa Banta News Network
लॉकडाउन के दौरान, ज़ी5 का स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11 सबसे चर्चित शो में से एक था, जो हमारे बहादुर भारतीय सैनिकों के लिए एक ट्रिब्यूट था, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। एक फ्रेंचाइजी के रूप में घोषित, इस शो को इसकी अंतरराष्ट्रीय अपील और शानदार प्रदर्शन के लिए बेहद पसंद किया गया है। हमारे सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में, भारतीय भावना को सलाम करते हुए और सीज श्रृंखला की विरासत को जारी रखते हुए, ज़ी5 ने अब 24 सितंबर 2002 को मंदिर पर हुए हमलों पर आधारित मूल फिल्म 'स्टेट ऑफ सीज: अक्षरधाम' की घोषणा कर दी है।

24 सितंबर 2002 में गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में आतंकवादी हमला हुआ था। इस भीषण हमले में 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 80 से अधिक घायल हो गए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने उस जगह पर पहुंच कर स्थिति को संभाला, आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया था और इस घेराबंदी को समाप्त किया था।

चाहे वह 26/11 का मुंबई हमला हो या अक्षरधाम, एनएसजी ने हमेशा निर्दोष लोगों की जान बचाने और आतंकवादियों को पकड़ने/मारने में सफल होने के लिए अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में आपको उनके सफ़र से रूबरू करवाया जाएग और इस मंदिर हमले के सभी भयानक दृश्यों की झलक साझा की जाएगी।

ड्रीम टीम जिसने स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11 की रचना की है कॉन्टिलो पिक्चर्स (अभिमन्यु सिंह) फिल्म का निर्माण करने के लिए वापस आ गए है, जिसे केन घोष द्वारा निर्देशित किया जाएगा जिन्होंने हाल ही में लोकप्रिय और सफल अभय 2 का भी निर्देशन किया है। लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) सुदीप सेन जो स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11 पर एक सलाहकार थे और 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान एनएसजी में दूसरी कमान में इस फिल्म के लिए अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेगा। फ़िल्म के पावर-पैक कलाकारों की जल्द ही घोषणा की जाएगी जिसमें आपको कुछ परिचित चेहरे देखने मिलेंगे।

ज़ी5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड अपर्णा आचरेकर कहती हैं,`ज़ी5 में, हमने हमेशा सुनिश्चित किया है कि हमारे कंटेंट दर्शकों से संबंधित महसूस करे। जब हमने पिछले साल स्टेट ऑफ सीज: 26/11 की घोषणा की थी, तो यह हमारी फ्रेंचाइजी रणनीति का हिस्सा था और शो ने मंच पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों व आलोचकों द्वारा समान रूप से पसंद किया गया था। अब हमें स्टेट ऑफ सीज: अक्षरधाम की घोषणा करने पर गर्व हो रहा है जो 2002 के भयानक हमले पर आधारित एक मूल फिल्म है। हमारे पास इस परियोजना पर काम करने वाली एक अविश्वसनीय अनुभवी टीम है और हमें एनएसजी की बहादुरी को सलाम करते हुए एक और कहानी पेश करने पर गर्व है।`

कॉन्टिलो पिक्चर्स के संस्थापक और सीईओ, अभिमन्यु सिंह ने शेयर किया, `हम अपने पहले वेब शो, स्टेट ऑफ सीज: 26/11 के लिए मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत थे। इस कहानी में 26/11 के हमलों के दौरान हमारे एनएसजी कमांडो द्वारा प्रतिवाद पर ध्यान केंद्रित किया गया है। स्टेट ऑफ सीज: अक्षरधाम हमारी घेराबंदी कथाओं के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त और अगले अध्याय की तरह है। इस तरह की कहानियों के साथ, हम यह दिखाना चाहते हैं कि देश ने जो सबसे अधिक परेशान करने वाले हमलों को देखा है, उन्हें किस तरह से हैंडल किया गया था। यह ज़ी5 के साथ हमारा दूसरा सहयोग है और इस फिल्म के साथ, हम केवल इस साझेदारी को मजबूत करने और दर्शकों के साथ एक मजबूत संबंध बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।`

निर्देशक केन घोष कहते हैं,"स्टेट ऑफ सीज एक शानदार फ्रेंचाइजी है और इस फिल्म को निर्देशित करना मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अभय के बाद ज़ी5 के साथ यह मेरा दूसरा सहयोग है और मैं फिर से टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। अक्षरधाम हमलों के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि सीन के पीछे क्या हुआ और हमारे एनएसजी सैनिकों द्वारा निभाई गयी भूमिका दिखाई जाएगी। स्टेट ऑफ सीज: अक्षरधाम पूरी घटना को डिकोड करेगा और दर्शकों के सामने पेश करेगा।" स्टेट ऑफ सीज: अक्षरधाम की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी और 2021 में ज़ी5 पर रिलीज की जाएगी।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT