शहीद भगत सिंह के 91वें जन्म दिवस पर पंजाबी सितारों ने इस तरह दी उन्हें श्रद्धांजलि

Monday, September 28, 2020 17:49 IST
By Santa Banta News Network
आज भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भगत सिंह का 113वां जन्मदिवस हैं | इस मौके पर फैन्स और फ़िल्मी सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देते नज़र आये | फ़िल्मी दुनिया की 'मणिकर्णिका' ने अपने ट्विटर हैंडल से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'मेरा रंग दे बसंती चोला ओ मेरा रंग दे बसंती चोला'|

आज यानी 28 सितंबर को देश के महान क्रांतिकारी और शहीद भगत सिंह की जयंती है| वे अपनी जिंदगी की परवाह किये बिना संघर्ष करते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे, उनका जन्म लायलपुर जिले के बंगा में सन् 1907 में हुआ था| 23 साल की उम्र में ही अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया था, आपको बता दें कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को भगत सिंह के पराक्रम के बारे याद दिलाया, साथ ही साथ जयंती की शुभकामनाएं भी दीं| यहां तक कि पंजाबी सितारों जैसे दिलजीत दोसांझ, अम्मी विर्क, करमजीत अनमोल, हरभजन मान जैसे कलाकार भी उनको सोशल मीडिया के द्वारा अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देखिये कुछ पोस्ट-





View this post on Instagram

Vadda veer ❤️

A post shared by Ammy Virk ( ਐਮੀ ਵਿਰਕ ) (@ammyvirk) on





देश की आजादी के लिए चले आंदोलनों में इनकी अहम भूमिका रहती थी, जब जलियांवाला बाग कांड हुआ तो ये महज 12 साल के थे| इस घटना से उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ा, बस फिर क्या था, 14 की उम्र में वे अपने स्कूल की किताबों और कपड़ों को आग लगा कर निकल पड़े देश में लगी आग को बुझाने| सन् 1920 में पहली बार वो महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन में शामिल हुए |

हालांकि, बाद में उनकी विचारधारा उनसे अलग हो गई लेकिन मकसद एक था 'देश की आजादी'| 23 की उम्र में ब्रिटिश सेना द्वारा ने उन्हें फांसी पर लटकाने का फरमान जारी कर दिया| आपको बता दें कि भगत सिंह, मार्क्स के विचारों से काफी प्रभावित थे, उनका इंकलाब जिंदाबाद का नारा आज भी काफी प्रसिद्ध है| भगत सिंह के नारे क्रांति की जय हो, ने देशवासियों में जोश भरने का काम किया था |
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT