
Monday, November 23, 2020 17:37 IST
बीते दिनों खबर आई थी की 'मलंग' स्टार आदित्य रॉय कपूर फिल्म 'ओम: द बैटल विदिन' से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे कपिल वर्मा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे| आदित्य के सतह फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रोल में तलाश जारी थी जिसमें कई नामों पर विचार चल रहा था| खबर थी की निर्माता इस रोल के लिए 'दिल बेचारा' एक्ट्रेस संजना सांघी को कास्ट करना चाहते हैं और अब इस बात पर मुहर लगा दी गयी है|
जी, फिल्म के निर्माता ज़ी स्टूडियोज़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात का आधिकारिक पुष्टि की| ज़ी स्टूडियोज़ के आधिकारिक इन्स्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ओम: द बैटल विदिन में संजन का स्वागत किया गया| बता दें की ये फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर होगी जिसके लिए संजना को भी अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी| ओम इस साल दिसम्बर में फ्लोर पर जाएगी और इसकी शूटिंग भारत के साथ-साथ विदेश में भी होगी|
फ़िल्मी परदे पर आदित्य रॉय कपूर की हालिया रिलीज़ लूडो को भी खूब तारीफ मिली है और अपनी एक्टिंग के लिए आदित्य को भी| अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस नेटफ्लिक्स फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और भी कलाकार नज़र आए हैं| वहीँ संजना आखिरी बार मुकेश छाबड़ा की दिल बेचारा में दिखी थी जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत थे|