नहीं होगी कंगना और रंगोली की गिरफ्तारी, इस दिन होगी बॉम्बे हाई कोर्ट में पेशी!

Wednesday, November 25, 2020 12:56 IST
By Santa Banta News Network
बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 24 नवंबर मंगलवार के दिन अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को एक राजद्रोह के मामले में राहत की साँस दी है। हाईकोर्ट एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों बहनों के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहा था। हाईकोर्ट ने कंगना और रंगोली को 8 जनवरी को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का भी आदेश दे दिया है|

अगर आपको पता हो इन दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा के एक कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। इनके उपर समाज में नफरत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत कास्टिंग डायरेक्टर मुनव्वर अली ने की थी। कंगना रनौत और रंगोली चंदेल के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि दोनों बहनें मुंबई में बांद्रा पुलिस के सामने 8 जनवरी को सही समय पर अपने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंच जाएंगी।

मीडिया खबरों की मानें तो कोर्ट के जज एसएस शिंदे ने पुलिस से सवाल किया था कि, "राजद्रोह का आरोप क्यों लगाया गया है? हम अपने देश के नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं?" पहली ही बार में भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (राजद्रोह) लगाना गलत है। हमें समझ नहीं आ रहा है कि आजकल पुलिस हर मामलों में यह धारा क्यों लगा रही है। फ़िलहाल कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय करते हुए कहा कि वह अगली सुनवाई के दिन इस मामले पर विस्तार से बातचीत करेंगे|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT