जन्मदिन स्पेशल: दिलीप कुमार हुए 98 के, जानिए उनकी कुछ महत्वपूर्ण बातें!

Friday, December 11, 2020 16:15 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा में ट्रेजडी किंग के नाम से लोकप्रिय दिलीप कुमार आज के दिन यानी11 दिसंबर को अपना 98वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनके माता-पिता ने उनका नाम युसुफ खान रखा था। इस दिग्गज अभिनेता के जन्मदिन पर आइये जानते है इनके बारे में कुछ खास बातें|

बहुत कम लोगों को दिलीप कुमार का असली नाम पता है, इस लेजंडरी अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी पत्नी सायरो बानो हर साल एक शानदार पार्टी का आयोजन करती थी परन्तु इस साल दिलीप की तबीयत ठीक न होने के कारण और कोरोना से 2 छोटे भाइयों अहसान और असलम के इंतकाल के चलते किसी भी तरह की पार्टी का आयोजन नही किया जा रहा है| हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए सायरा ने कहा कि यह साल हमारे लिए बहुत बुरा रहा, दिलीप साहब ने अपने दो छोटे भाई खो दिए और अब उनकी तबीयत ठीक नहीं, ना ही मेरी। हमारे लिए यह मुश्किल समय है, अब तो बस अच्छी सेहत के लिए भगवान से प्रार्थनाएँ कर रहे हैं|

दिलीप कुमार ने देविका रानी के कहने पर अपना नाम 'मोहम्मद युसूफ खान' से बदल लिया था| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से फ़िल्मी सफर शुरू करने वाले इस अभिनेता ने आगे चलकर अंदाज, बाबुल, दीदार, आन, दाग, देवदास, आजाद, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, क्रांति और मशाल जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं| हिंदी सिनेमा में पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड उन्ही के नाम है, इसके साथ-साथ दिलीप कुमार का नाम सबसे ज्यादा पुरुस्कार हासिल करने की वजह से गिनीज रिकॉर्ड में भी दर्ज है|

पाकिस्तानी सरकार नही दिलीप कुमार को सबसे उच्चतम राष्ट्रिय नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से सम्मानित कर चुकी है। भारत सरकार ने 2015 में उन्‍हें पद्म विभूषण और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया है| दिलीप कुमार को अपने दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है, उन्हें फिल्मों में अपने दुखद किरदारों के लिए 'ट्रेजिडी किंग' के नाम से जाना जाता है। भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी उनको सम्मानित किया जा चुका है।
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT