इस साउथ निर्देशक की अगली फिल्म में होंगे विकी कौशल?

Wednesday, December 23, 2020 12:21 IST
By Santa Banta News Network
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विकी कौशल की फैन फॉलिंग बहुत ज्यादा बढ़ गयी है और ज्यादातर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते हैं| विकी भी लगातार एक से एक दमदार प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं जिससे उनके फैन्स की उत्सुकता उनकी आगामी फिल्मों के लिए और भी बढ़ रही है| अब सुनने में आ रहा है की विकी ने की आगामी फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म और जुड़ सकती है, जिसका निर्देशन "साहो" फेम सुजीत कर सकते हैं|

रिपोर्ट्स की मानें तो साहो के फ्लॉप होने के बाद साउथ का कोई बड़ा स्टार फिलहाल सुजीत के साथ काम करने को राज़ी नहीं है| इस कारण सुजीत हाल ही में मुंबई आए थे और वे इस दौरान विकी कौशल से भी मिले| खबर है की सुजीत ने विकी को एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनाई है जो की एक मगबजत प्रोजेक्ट है जिसे कोई बड़ा प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर सकता है|

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की विकी ने फिल्म के हामी भरी है या नहीं लेकिन विकी के फैन्स इससे काफी उतावले हुए जा रहे हैं| बता दें की फ़िल्मी परदे पर विकी हमें शूजित सरकार की आगामी बायोपिक "सरदार उधम सिंह" में बनिता संधू के साथ नज़र आएँगे| फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी के कारण कुछ आगे बढानी पड़ी थी और अब ये अगले साल रिलीज़ हो सकती है| इसके अलावा विकी आदित्य धर की सुपरहीरो फिल्म "अश्वत्थामा" में भी नज़र आ सकते हैं|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT