बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता अनिल कपूर हुए 64 साल के, जानिए कैसा रहा उनका सफर!

Thursday, December 24, 2020 15:09 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, वह अपनी पर्सनालिटी और फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हिंदी सिनेमा के सबसे फिट अभिनेता आज अपना 64 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| अनिल का जन्म 1956 में मुंबई में हुआ था और 1979 में फिल्म 'हमारे तुम्हारे' में एक छोटे से किरदार के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्‍यू किया था, जिसके बाद उन्होंने मुड़कर नही देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में लोगों के सामने प्रस्तुत की।

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनिल कपूर ने हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। साल 1983 में रिलीज़ हुई'वो सात दिन मिली' में अभिनेता मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुके अनिल ने हॉलीवुड में भी काम किया है। वह ऑस्कर अवॉर्ड विजेता फ़िल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में अहम किरदार निभा चुके हैं।

हिंदी सिनेमा में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, शिल्‍पा शिट्टी, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं| अभिनेता को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर जैसे आवार्ड मिल चुके हैं।

अभिनेता को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, सोशल मीडिया पर उनकी वर्कआउट वीडियो को देखकर फैन्स काफी प्रेरित होते हैं| एक समय था जब अनिल एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसका नाम अकिलिस टेंडन इंजरी था| इसमें इंसान के पैरों के पीछे हिस्से में दर्द होने लगता है और उसको चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है| इस दर्द से निजात पाने के लिए डॉक्टर ने उनको सर्जरी के लिए बोल दिया था लेकिन अभिनेता ने रनिंग और वर्कआउट के द्वारा इस गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया|

कुछ समय पहले अनिल कपूर और बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्‍यप नेटफ्लिक्स फिल्म 'एके वर्सेज़ एके' को लेकर मुश्किलों में पड़ते नज़र आए थे। इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया था जिसमें अनिल कपूर वायुसेना अधिकारी के किरदार में दिखाई दे रहे थे| इस वीडियो में वह वर्दी पहन कर अनुराग कश्यप के लिए आ‍पत्तिजनक शब्‍दों का उपयोग करते दिखाई दे रहे थे।

इसके बाद भारतीय वायुसेना ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया था| हाल ही अनिल कपूर ने भारतीय वायुसेना की वर्दी में आपत्तिनजक सीन पर उठे विरोध के बाद ट्विटर पर माफी मांगते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था| फिल्म 'एके वर्सेज़ एके' आज ही के दिन यानि 24 दिसंबर को अनिल कपूर के जन्मदिन पर रिलीज़ हुई है, जिसका उनके फैन्स काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे|
मिलान फैशन वीक में वामिका गब्बी का कूल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक वायरल!

वामिका गब्बी ने मिलान फैशन वीक में अपने खास आकर्षण और सहज शैली को पेश किया, जिसमें उन्होंने

Monday, March 03, 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'आश्रम एस 3 पार्ट 2' के मज़ेदार क्रॉसओवर में ओपनिंग बल्लेबाज बनने के लिए बाबा निराला (​​बॉबी देओल) का आशीर्वाद लिया!

अप्रत्याशित पारी एक रोमांचक क्रॉसओवर में देखने को मिलती है, क्योंकि अमेज़न एमएक्स प्लेयर, अमेज़न की मुफ़्त वीडियो

Monday, March 03, 2025
वनवास ओटीटी से पहले टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार - देखिए यह भावनात्मक कहानी सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

कल्पना कीजिए कि एक पिता डिमेंशिया से जूझ रहा है, जिसे उसका परिवार तीर्थयात्रा पर छोड़ गया है। यह सिर्फ त्याग नहीं

Monday, March 03, 2025
रश्मि देसाई सोनी सब के 'वागले की दुनिया' में प्यार और लालसा के बीच फंसी एक माँ के रूप में शामिल हुई!

सोनी सब का 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' दर्शकों को भावनात्मक रूप से समृद्ध और प्रासंगिक कहानियाँ पेश करता

Monday, March 03, 2025
सिकंदर टीजर: सलमान खान ने एक्शन से भरपूर फिल्म का किया खुलासा!

सलमान खान ने प्रशंसकों को सिकंदर की रोमांचक दुनिया की एक और झलक दिखाई है। गुरुवार को, अभिनेता ने अपनी

Friday, February 28, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT